नेपाल
02 May, 2026

नेपाल के राष्ट्रपति ने तीन और अध्यादेश किए जारी

नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने सरकार के भेजे तीन अध्यादेशों पर हस्ताक्षर कर उन्हें जारी किया, अब तक छह अध्यादेश जारी हो चुके हैं।

काठमांडू, 02 मई

नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने सरकार द्वारा भेजे गए तीन नए अध्यादेशों पर हस्ताक्षर कर उन्हें जारी किया है। इस प्रकार अब राष्ट्रपति भवन में लंबित आठ अध्यादेशों में से छह को जारी किया जा चुका है, जबकि दो अभी भी लंबित हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, जारी किए गए अध्यादेशों में स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान से जुड़े कुछ नेपाली कानूनों में संशोधन, सार्वजनिक पदाधिकारियों की पदमुक्ति संबंधी विशेष व्यवस्था और विश्वविद्यालयों से संबंधित कुछ कानूनों में संशोधन शामिल हैं।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता रितेश कुमार शाक्य ने बताया कि इन अध्यादेशों को सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने संविधान की धारा 114 की उपधारा 1 के तहत जारी किया है।

इन अध्यादेशों के जरिए अब पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा की गईं सभी प्रकार की राजनीतिक और संवैधानिक नियुक्तियों को एक साथ खारिज किया जा सकता है। इससे पहले भी राष्ट्रपति पौडेल सहकारी और खरीद संबंधी अध्यादेश जारी कर चुके हैं।

सरकार ने अन्य कुछ अध्यादेशों को जारी करने के लिए भी राष्ट्रपति के पास सिफारिश भेजी थी, जिनमें संवैधानिक परिषद से संबंधित अध्यादेश भी शामिल था। हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय ने यह स्पष्ट किया कि संवैधानिक परिषद से संबंधित अध्यादेश को शुक्रवार और शनिवार को जारी किए गए निर्णयों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़