नेपाल
02 May, 2026

भारत के विदेश सचिव का नेपाल दौरा, 11-12 मई को काठमांडू में महत्वपूर्ण बैठकें

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री 11-12 मई को काठमांडू का दौरा करेंगे, जहां वह नेपाल सरकार के प्रमुख मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

काठमांडू, 02 मई

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री का नेपाल दौरा अब तय हो गया है। नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राई के निमंत्रण पर वह 11-12 मई को काठमांडू का दौरा करेंगे।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। यह यात्रा बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में नेपाल में नई सरकार बनने के बाद भारत का पहला कूटनीतिक दौरा होगा। भारत के विदेश सचिव काठमांडू में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल, वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और ऊर्जा मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है।

इसके अलावा, भारत के विदेश मंत्रालय के नार्थ डेस्क के इंचार्ज एडिशनल सेक्रेटरी मनु महावार भी इस दौरे में मिस्री के साथ होंगे। हाल ही में, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दिल्ली में नेपाल के पत्रकारों के एक समूह से मुलाकात के दौरान यह भी कहा था कि वह जल्द ही नेपाल का दौरा करेंगे और नेपाल की नई सरकार के साथ हर क्षेत्र में सहयोग को जारी रखने के पक्ष में हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़