काठमांडू, 01 मई।
नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित एक नया अध्यादेश जारी किया है। यह अध्यादेश "धन शोधन निवारण (तीसरा संशोधन) अध्यादेश" के नाम से जाना जाएगा। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता रितेश कुमार शाक्य ने बताया कि इस अध्यादेश को मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर जारी किया गया है।
नेपाल सरकार ने कुल आठ अलग-अलग अध्यादेशों को राष्ट्रपति कार्यालय में भेजा है। इन अध्यादेशों में से सहकारी और सार्वजनिक खरीद से संबंधित अध्यादेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जबकि अन्य अध्यादेशों पर अभी समीक्षा की जा रही है।
गुरुवार को राष्ट्रपति ने संवैधानिक परिषद से संबंधित प्रस्तावित अध्यादेशों के साथ-साथ अन्य कुछ महत्वपूर्ण अध्यादेशों पर कानूनी विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा की थी। इस कदम से नेपाल सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाने का संकेत दिया है।










