सरकार व नीतियाँ
01 May, 2026

एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त

एनसीबी ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में चलाए गए ‘ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक’ के तहत अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 349 किलो उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 1745 करोड़ रुपये आंकी गई है।

नई दिल्ली, 01 मई।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई और आसपास के इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय कोकीन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस अभियान के तहत करीब 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1745 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

गृह मंत्रालय के अनुसार यह पूरी कार्रवाई छह महीने से अधिक समय तक चली खुफिया निगरानी और सूचनाओं के गहन विश्लेषण के बाद अंजाम दी गई। एनसीबी की टीमों ने नवी मुंबई के कलंबोली और ठाणे के भिवंडी लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में छापेमारी कर इस संगठित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

पहले चरण में कलंबोली के केडब्ल्यूसी वेयरहाउसिंग परिसर के पास एक मारुति सुजुकी सुपर कैरी वाहन को रोका गया, जिसमें से 136 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई। तस्करों ने इसे क्रिकेट पैड और ग्लव्स के अंदर छिपाकर रखा था, जिसके दौरान एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर भिवंडी स्थित एक गोदाम में छापेमारी की गई, जहां से अतिरिक्त 213 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि मादक पदार्थ आयातित मशीनरी के भीतर बनाए गए गुप्त खानों में छिपाकर भारत लाए गए थे और बाद में वेयरहाउस में रखे जाते थे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए एनसीबी टीम को बधाई दी है और कहा कि सरकार मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त नीति पर काम कर रही है तथा ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे ‘बॉटम-टू-टॉप’ रणनीति की बड़ी सफलता बताया।

सरकार ने नेतृत्व के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई की प्रतिबद्धता दोहराई है, जबकि एनसीबी अब इस पूरे गिरोह के सरगना, फाइनेंसर और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़