धर्म / अध्यात्म
01 May, 2026

बुद्ध पूर्णिमा पर देशभर में शुभकामनाओं की बौछार, नेताओं ने बताया बुद्ध का मार्ग मानवता की सबसे बड़ी प्रेरणा

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन को शांति, करुणा, अहिंसा और मानवता के लिए प्रेरणादायक बताते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली, 01 मई।

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के कई शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन को मानवता के लिए मार्गदर्शक बताया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में देशवासियों और विश्वभर के बुद्ध अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को शांति और आध्यात्मिक प्रेरणा का प्रतीक बताया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन करुणा, अहिंसा और ज्ञान का संदेश देता है, जो वर्तमान समय में भी अत्यंत प्रासंगिक है और समाज को सद्भाव तथा निःस्वार्थ सेवा की दिशा में प्रेरित करता है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा को आत्मचिंतन और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प बताते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन त्याग, करुणा और ज्ञान की अद्वितीय यात्रा रहा, जिसने मानव जीवन के गूढ़ प्रश्नों का सरल समाधान प्रस्तुत किया और अहिंसा, सहिष्णुता व समभाव को जीवन का आधार बनाया।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण की प्रेरणा देता है और उनका ज्ञान आने वाली पीढ़ियों को निरंतर दिशा प्रदान करता रहेगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुद्ध को करुणा और अहिंसा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके विचार संपूर्ण विश्व को शांति और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा बुद्ध का जीवन और उनके उपदेश मानवता को शांति, करुणा और आत्मबोध की ओर प्रेरित करते हैं तथा उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं सत्य, अहिंसा और शांति के माध्यम से मानवता की सेवा और समाज के कल्याण की प्रेरणा देती हैं।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुद्ध पूर्णिमा पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश सत्य, अहिंसा और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का अनुपम संदेश देते हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन दर्शन लोभ, मोह और भोग से दूर रहकर सत्य, संयम और जागरूकता का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है तथा उनका अष्टांगिक मार्ग जीवन में संतुलन और आंतरिक शांति स्थापित करता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं सत्य, करुणा, अहिंसा और समानता का शाश्वत संदेश देती हैं, जो समाज को दिशा प्रदान करती हैं और आंतरिक शांति को न्यायपूर्ण विश्व की नींव बताती हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन दर्शन सम्पूर्ण मानवता को अहिंसा, करुणा, सत्य और नैतिकता का मार्ग दिखाता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़