प्रशासनिक खबरें
30 Apr, 2026

बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई, 15.95 लाख की बिलिंग जारी

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहर वृत्त भोपाल में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी और अनियमितताओं के कई मामले सामने आए, जिनमें कुल नौ प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 15.95 लाख रुपये की बिलिंग जारी की गई।

भोपाल, 30 अप्रैल।

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान में शहर वृत्त भोपाल में बिजली चोरी और अनियमितताओं के कई मामले उजागर हुए। चांदबड़ जोन के अशोका गार्डन क्षेत्र तथा बस स्टैंड जोन के मंगलवारा थाना इलाके में घरेलू एवं गैरघरेलू कनेक्शनों की गहन जांच की गई, जिससे बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का खुलासा हुआ।

अभियान के लिए गठित चार टीमों ने विभिन्न परिसरों में पहुंचकर घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान तीन स्थानों पर डिश वायर और लैन केबल के माध्यम से अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए उपभोक्ता पकड़े गए। जांच में यह भी सामने आया कि एलटी पोल पर लगे एसएलडीसी बॉक्स के आईपीसी कनेक्टर से अवैध जोड़कर स्थानीय अर्थिंग के जरिए बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

इसके अलावा एक निर्माणाधीन तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में एलटी पैनल से अलग एमसीबी के माध्यम से बिजली चोरी का मामला पाया गया, जिस पर लगभग साढ़े चार लाख रुपये की बिलिंग की गई।

कुल नौ मामलों में बिजली चोरी सिद्ध होने पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मौके पर ही कार्रवाई की गई। अभियान में 0.79 लाख यूनिट का आकलन करते हुए कुल 15.95 लाख रुपये की बिलिंग जारी की गई।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़