अपराध
30 Apr, 2026

जींद में रेल के आगे कूदकर आत्महत्या, पारिवारिक विवाद से जुड़े गंभीर आरोप

जींद में एक व्यक्ति द्वारा रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पारिवारिक विवाद और दबाव के आरोपों के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।

जींद, 30 अप्रैल

जींद में भिवानी रोड रेलवे फाटक के समीप एक व्यक्ति द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया।

पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर उसकी पुत्रवधू सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार डिफेंस कॉलोनी निवासी अनिता ने बताया कि उसके पुत्र मनजीत की शादी 16 अप्रैल 2022 को रोहतक रोड स्थित चौड़ी गली निवासी दिव्या के साथ हुई थी। दंपति वर्तमान में कनाडा में रह रहे थे।

बताया गया कि वर्ष 2023 में दिव्या ने मनजीत पर दबाव डालकर अपने भाई यश को कनाडा बुला लिया था। इसके बाद दिसंबर 2024 में दिव्या की मां सरोज भी कनाडा पहुंच गई और परिवार के साथ रहने लगी। उसी दौरान मनजीत ने कनाडा में एक मकान खरीदा था, जो दोनों के नाम पर दर्ज था।

आरोप है कि सरोज द्वारा लगातार मकान की पूरी मालकिन दिव्या के नाम कराने का दबाव बनाया जाने लगा, जिससे परिवार में तनाव बढ़ता गया। इसी तनाव और दबाव के चलते पति जोगेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगे और अंततः उन्होंने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

रेलवे थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी की शिकायत पर दिव्या, उसके पिता पवन, मां सरोज और भाई यश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़