काठमांडू, 01 मई
बुद्ध जयंती के अवसर पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने शुभकामना संदेश जारी करते हुए कहा कि हर जीवन यात्रा को समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अपने संदेश में भगवान बुद्ध के ज्ञान को जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए शांति और समाधान की प्रेरणा को अपनाने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में भगवान बुद्ध के उपदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन में दुःख है, उसका कारण है, उसका निवारण संभव है और निवारण का मार्ग भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि बुद्ध का दिखाया मार्ग ही दुःखों से मुक्ति का मार्ग है और अंधकार वास्तव में प्रकाश की अनुपस्थिति है, जो प्रकाश की उपस्थिति से स्वयं समाप्त हो जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि मानव जीवन की यात्रा भी इसी ज्ञानरूपी प्रकाश की खोज की दिशा में होनी चाहिए, जहां हर कदम समस्याओं के समाधान की ओर बढ़े। बुद्ध जयंती के अवसर पर उन्होंने विश्व शांति की कामना की और कहा कि नेपाल की भूमि, जो भगवान बुद्ध के जन्म से पावन है, हमेशा अहिंसा और शांति की पक्षधर रही है।
प्रधानमंत्री शाह ने अपने संदेश में यह भी कहा कि सच्चे परिवर्तन की शुरुआत ज्ञान से होती है, जिसे उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया।










