भोपाल, 01 मई।
प्रदेश की राजनीतिक हलचल के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच शिष्टाचार भेंट हुई, जिसमें प्रदेश के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ एक औपचारिक आमंत्रण भी दिया गया।
मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में चल रहे गेहूं उपार्जन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान जानकारी दी कि अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए जा चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपार्जन प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रही है, ताकि किसी भी स्तर पर किसानों को असुविधा न हो।
मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राघौगढ़ में 18 से 28 मई तक आयोजित होने वाले श्रीराम यज्ञ में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया








