प्रशासनिक खबरें
01 May, 2026

बिजली चोरी की सूचना दें और इनाम पाएं

भोपाल में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी रोकने के लिए पारितोषिक योजना में बदलाव करते हुए सूचना सही पाए जाने पर तत्काल प्रोत्साहन राशि का आंशिक भुगतान करने का निर्णय लिया है।

पाल, 01 मई।

बिजली चोरी पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपनी पारितोषिक योजना को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

कंपनी द्वारा संचालित इस संशोधित योजना के तहत अब बिजली के अवैध उपयोग की सटीक जानकारी देने वाले सूचनाकर्ताओं को इनाम राशि के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए प्रक्रिया को सरल और त्वरित किया गया है।

निर्णय के अनुसार, जब दी गई सूचना सही पाई जाएगी और अंतिम निर्धारण आदेश जारी हो जाएगा, तो सूचनाकर्ता को मिलने वाली कुल 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि में से 5 प्रतिशत राशि का भुगतान तुरंत कर दिया जाएगा।

शेष 5 प्रतिशत राशि का भुगतान आरोपी से पूरी वसूली होने के बाद किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक जवाबदेह और समयबद्ध बन सके।

कंपनी का मानना है कि इस बदलाव से बिजली चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ लोगों की सहभागिता भी बढ़ेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़