प्रशासनिक खबरें
01 May, 2026

सीईओ बने ड्राइवर के सारथी, रिटायर कर्मचारी को खुद घर छोड़ा

भोपाल में जिला पंचायत सीईओ ने सेवानिवृत्त ड्राइवर को सम्मान देते हुए स्वयं गाड़ी चलाकर घर पहुंचाया, जिससे मानवीय संवेदनाओं और सम्मान की मिसाल सामने आई।

भोपाल, 01 मई।

सरकारी तंत्र में जहां अधिकारी और कर्मचारियों के बीच औपचारिक दूरी आमतौर पर देखने को मिलती है, वहीं जिला पंचायत में एक ऐसा भावुक क्षण सामने आया जिसने मानवीय संवेदनाओं और सम्मान की अनूठी मिसाल पेश कर दी।

जिला पंचायत में वर्षों तक ड्राइवर के रूप में सेवाएं देने वाले कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह के बाद एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी को भावुक कर दिया।

सेवानिवृत्ति के बाद जब कर्मचारी को घर लौटना था, तब जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने स्वयं गाड़ी की ड्राइविंग सीट संभाली और ड्राइवर को पूरे सम्मान के साथ उनके घर तक पहुंचाया।

यह वही कर्मचारी थे जिन्होंने वर्षों तक अधिकारियों को सुरक्षित रूप से उनकी मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई थी। ऐसे में उनके सेवा काल के अंत पर उन्हें उसी सम्मान और अपनापन के साथ विदा किया गया।

यह छोटा लेकिन प्रभावशाली कदम इस बात का प्रतीक बन गया कि पद या जिम्मेदारी चाहे जो भी हो, हर व्यक्ति सम्मान का समान हकदार होता है।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग जिला पंचायत सीईओ की सादगी और मानवीय संवेदनशीलता की जमकर सराहना कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़