मध्य प्रदेश
01 May, 2026

सोराइटिक आर्थराइटिस और त्वचा रोगों के लिए विशेष होम्योपैथिक इकाई शुरू

भोपाल में शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में विशेष शोध इकाई के माध्यम से सोराइटिक आर्थराइटिस और त्वचा रोगों के प्रभावी उपचार एवं शोध की नई व्यवस्था की गई है।

भोपाल, 01 मई।

प्रदेश में त्वचा एवं जोड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के उपचार और शोध को नई दिशा देने के लिए शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में विशेष इकाई का विस्तार किया गया है।

शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भोपाल में वर्ष 2021 से एम्स भोपाल तथा केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के संयुक्त सहयोग से संचालित सोरायसिस विशेषज्ञ इकाई को अब और अधिक सशक्त बनाया गया है।

इस इकाई में नवीन शोध एवं उपचार व्यवस्था के अंतर्गत अब सोराइटिक आर्थराइटिस सहित त्वचा संबंधी विभिन्न बीमारियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। यह केंद्र रोग के कारणों की पहचान, निदान तथा होम्योपैथी आधारित प्रभावी उपचार और प्रबंधन पर कार्य करेगा, साथ ही रोगियों को जागरूक भी करेगा।

सोराइटिक आर्थराइटिस एक ऐसी जटिल बीमारी है जो त्वचा रोग सोरायसिस से जुड़ी होती है और धीरे-धीरे जोड़ों को प्रभावित करती है। इसमें त्वचा का लाल होना, मोटा होना और पपड़ीदार परतें बनना शामिल है, साथ ही खुजली और जलन की समस्या भी देखी जाती है। इसके साथ ही मरीजों को जोड़ों में दर्द, सूजन, जकड़न और थकान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह रोग सामान्यतः 30 से 50 वर्ष की आयु वर्ग में अधिक पाया जाता है, हालांकि यह किसी भी उम्र में हो सकता है और पुरुष तथा महिलाएं समान रूप से प्रभावित होते हैं। समय पर उपचार न मिलने पर यह बीमारी गंभीर रूप लेकर जोड़ों को स्थायी नुकसान भी पहुंचा सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार सोरायसिस और आर्थराइटिस के बीच संबंध शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में असंतुलन के कारण उत्पन्न होता है। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति शरीर की आंतरिक प्रतिरक्षा प्रणाली को संतुलित करने में सहायक मानी जाती है, जिससे रोग की पुनरावृत्ति नियंत्रित होती है और समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है।

आयुष विभाग के प्रमुख सचिव शोभित जैन ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक सोराइटिक आर्थराइटिस रोगियों को लाभ पहुंचाना है। इसी दिशा में भोपाल स्थित शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के अनुसंधान विभाग में विशेष शोध इकाई स्थापित की गई है, जहां पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 8853203416 पर कार्यालय समय के दौरान संपर्क किया जा सकता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़