भोपाल, 1 मई।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मंत्री शाह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया। जिन शिकायतों का तत्काल निवारण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश के साथ भेजा गया।
मंत्री शाह ने कहा कि सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं और त्वरित समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।









