अपराध
01 May, 2026

रक्सौल सीमा पर नशीली दवाओं की बड़ी तस्करी, दो गिरफ्तार

नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ रक्सौल में हुआ, जहां 12 हजार प्रतिबंधित इंजेक्शन पकड़े गए, और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

रक्सौल, 01 मई

बिहार के रक्सौल सीमा से पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन से 12 हजार प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। यह इंजेक्शन नर्फिन, फेनारगन और डाइजापाम जैसी दवाओं से भरे हुए थे, जो आमतौर पर नशे के रूप में इस्तेमाल होती हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आंध्र प्रदेश नंबर वाली एक कार में बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं नेपाल ले जाई जा रही हैं। इस पर रक्सौल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महदेवा क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिससे यह नशीली दवाएं बरामद हुईं।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान वकील महतो और पूरन ठाकुर के रूप में हुई है। वकील महतो, जो नेपाल के कलैया जिला बारा का निवासी है, और पूरन ठाकुर, जो बीरगंज जिला परसा, नेपाल का रहने वाला है, दोनों लंबे समय से भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उनके अन्य सहयोगियों और सप्लायर्स का पता लगाने में जुटी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़