पूर्व मेदिनीपुर, 01 मई।
जिले के महिषादल क्षेत्र में एक व्यक्ति पर हमले के विरोध में शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग आठ बजे महिषादल के रंगीबसान शीतला मंदिर क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने कार्तिक दास नामक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार सुबह महिषादल–गेओखाली राज्य सड़क को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर महिषादल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाइश देकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।











