अपराध
01 May, 2026

मंडी में अफीम की अवैध खेती पर एसटीएफ का प्रहार, डेढ़ लाख पौधे नष्ट

मंडी जिले के सिलसुलहरी क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर चार बीघा भूमि पर की जा रही अवैध अफीम की खेती को नष्ट करते हुए 1,38,655 पौधे जब्त किए और मादक पदार्थ निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

कुल्लू, 01 मई

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक लाख से अधिक अफीम के पौधे नष्ट किए गए।

सूचना मिली थी कि सिलसुलहरी क्षेत्र, उप-तहसील कटोला में निजी भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

जांच के दौरान करीब चार बीघा भूमि अर्थात लगभग दस खेतों में अफीम की अवैध खेती पाई गई। टीम ने मौके पर ही कुल 1,38,655 अफीम के पौधों को बरामद कर तत्काल नष्ट कर दिया, जिससे इनका किसी भी प्रकार का दुरुपयोग न हो सके।

इस मामले में थाना पधर में मादक पदार्थ निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध खेती में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।

स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू के उपाधीक्षक हेमराज वर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि इस प्रकार के संयुक्त अभियानों का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाना है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे अथवा किसी भी अवैध गतिविधि से संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल आपातकालीन नंबर 112 अथवा नजदीकी थाने को सूचित करें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़