अपराध
01 May, 2026

मासूम से दरिंदगी करने वाला प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक फैजुल्लाह अंसारी को पांच वर्षीय बालिका के साथ बार-बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ शुरू की है।

बलिया, 01 मई 

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के सिकंदरपुर क्षेत्र से एक अत्यंत शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर मात्र पांच वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है।

28 अप्रैल को विद्यालय से घर लौटने पर पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि प्रधानाध्यापक फैजुल्लाह अंसारी टाफी का लालच देकर उसे स्कूल के शौचालय में ले जाकर गलत हरकत करता था। बालिका ने यह भी बताया कि यह घटना केवल एक बार नहीं, बल्कि कई बार हो चुकी है। इसके अलावा एक अन्य छात्रा के साथ भी आरोपित ने इसी प्रकार का दुराचार किया है।

जैसे ही परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पीड़िता की मां ने सिकंदरपुर कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और वे आरोपित को कठोरतम दंड दिलाने की मांग करने लगे।

प्रभारी निरीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का बयान थाने में दर्ज किया। बालिका की आपबीती के आधार पर प्रधानाध्यापक फैजुल्लाह अंसारी के विरुद्ध मुकदमा पंजीबद्ध कर बीती रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपित से कड़ी पूछताछ जारी है।

मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि नवानगर खंड शिक्षा अधिकारी से जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही विभागीय स्तर पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़