मध्य-पूर्व
01 May, 2026

मोजतबा खामेनेई स्वस्थ हैं: ईरान

ईरान ने कहा कि मोजतबा खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं, और अमेरिका द्वारा उनके स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों का उद्देश्य उन्हें हमले का शिकार बनाना है।

तेहरान, 01 मई।

ईरानी नेतृत्व ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि मोजतबा खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं और देश के महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन कर रहे हैं। सर्वोच्च नेता के कार्यालय के उप प्रमुख अयातुल्ला मोहसिन कोमी ने 'फार्स न्यूज' के माध्यम से अमेरिका पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अमेरिका मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर केवल अफवाहें फैला रहा है।

अयातुल्ला मोहसिन कोमी ने कहा कि इन अफवाहों का उद्देश्य खामेनेई को सार्वजनिक रूप से सामने लाना है ताकि अमेरिका और इजरायल उन्हें अगले हमले का शिकार बना सकें।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़