नई दिल्ली, 25 मार्च 2026।
कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन किया। सांसदों ने मकर द्वार पर खाली सिलेंडर की तस्वीरें दिखाते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद मनीष तिवारी, मणिकम टैगोर, राजद सांसद मीसा भारती और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव शामिल थे। सांसदों ने हाथों में बड़ा बैनर पकड़ा था, जिस पर लिखा था 'खाली सिलेंडर, खाली वादे'।
विपक्षी सांसदों ने मांग की कि देशभर में एलपीजी की भारी किल्लत के बीच सरकार तत्काल कदम उठाकर गैस आपूर्ति को सामान्य करे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने जोरदार नारेबाजी भी की और नागरिकों के सामने समस्या को उजागर किया।











