Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रेरक कहानियाँ
25 Apr, 2026

पांच मिनट

यमराज ने एक व्यक्ति को अपनी किस्मत बदलने का एक मौका दिया, लेकिन उसने अपना समय दूसरों का बुरा सोचने में गंवा दिया। जब उसने अपने लिए कुछ करने का समय पाया, तब बहुत देर हो चुकी थी।

एक व्यक्ति को रास्ते में यमराज मिल गए, लेकिन वह उन्हें पहचान नहीं सका। यमराज ने उससे पानी मांगा, और वह बिना किसी संकोच के उन्हें पानी पिला दिया। पानी पीने के बाद यमराज ने कहा, "मैं तुम्हारे प्राण लेने आया हूं, लेकिन तुम्हारी सेवा से प्रसन्न होकर मैं तुम्हें अपनी किस्मत बदलने का एक मौका देता हूं।"

यह कहकर यमराज ने उसे एक डायरी दी और बोले, "तुम्हारे पास केवल 5 मिनट हैं। इसमें जो भी लिखोगे, वही सच हो जाएगा।"

व्यक्ति ने डायरी खोली और पहले पन्ने पर लिखा कि उसके पड़ोसी की लॉटरी लगने वाली है और वह करोड़पति बनने वाला है। उसने तुरंत लिख दिया कि पड़ोसी की लॉटरी न निकले।

अगले पन्ने पर लिखा था कि उसका एक दोस्त चुनाव जीतकर मंत्री बनने वाला है। उसने लिख दिया कि उसका दोस्त चुनाव हार जाए।

इस तरह वह पन्ने पलटता गया और हर बार दूसरों के लिए बुरा लिखता रहा।

आखिरकार, उसे अपना पन्ना दिखाई दिया। जैसे ही उसने अपने लिए कुछ लिखने के लिए पेन उठाया, यमराज ने डायरी वापस ले ली और कहा, "वत्स, तुम्हारा समय पूरा हो चुका है।"

"तुमने पूरा समय दूसरों का बुरा सोचने में गंवा दिया और अपने लिए कुछ भी नहीं किया। अब तुम्हारा अंत निश्चित है।"

यह सुनकर वह व्यक्ति पछताया, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी थी।

शिक्षा:

दूसरों की कमियां ढूंढने और उनका बुरा सोचने में समय न गंवाएं। जो दूसरों का भला सोचता है, वही सच्चा सुख पाता है और ईश्वर की कृपा उसी पर बनी रहती है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़