Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
26 Mar, 2026

फ्रॉड की घटनाओं के मद्देनजर हरियाणा में शिक्षा विभाग ने बढ़ाई वित्तीय सतर्कता

हरियाणा सरकार ने निजी बैंकों में फ्रॉड की घटनाओं के बाद शिक्षा विभाग के सभी जिला अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों से बैंक खातों और एफडी का ब्यौरा तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।

चंडीगढ़, 26 मार्च

हरियाणा सरकार ने निजी बैंकों में होने वाले फ्रॉड की घटनाओं के बाद शिक्षा विभाग में सतर्कता बढ़ा दी है। प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों से उनके बैंक खातों और एफडी की पूरी जानकारी मांगी गई है। निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है।

सेकेंडरी एजुकेशन के निदेशक ने एससीईआरटी निदेशक गुरुग्राम, सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र में निर्देश दिए हैं कि वित्त विभाग की गाइडलाइन के अनुसार अपने बैंक खातों और एफडी की डिटेल शीघ्र उपलब्ध करवाई जाए। इस प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है, और अवकाश के दौरान भी इसे गंभीरता से पूरा करने का आदेश दिया गया है।

विभाग ने विशेष रूप से यह कहा है कि प्रत्येक अधिकारी को अपने स्तर पर अंडरटेकिंग देना होगा कि जो जानकारी उन्होंने उपलब्ध कराई है, वह पूरी तरह सही है।

शिक्षा विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी में शामिल है: विभाग का नाम, बोर्ड, बैंक का नाम और शाखा, एफडी का खाता नंबर, एफडी खुलने और मैच्योर होने की तिथि, ब्याज दर, कॉलैबल या नॉन-कॉलैबल डिपॉजिट, टाइम पीरियड के साथ बैलेंस, और यदि विभागाध्यक्ष कोई टिप्पणी देना चाहते हैं तो वह भी शामिल की जा सकती है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़