Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अन्य राज्य
18 Feb, 2026

फतेहाबाद में अध्यापकों के तबादले के विरोध में ग्रामीणों का धरना

रतिया क्षेत्र के गांव अलीका स्थित राजकीय विद्यालय के पांच अध्यापकों के तबादले से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर सांकेतिक धरना दिया। तबादले रद्द नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

फतेहाबाद, 18 फरवरी।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव अलीका में राजकीय विद्यालय के पांच अध्यापकों के तबादले के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करते हुए स्कूल के अनुभवी शिक्षकों का तबादला कर दिया, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक कमेटी और शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मुलाकात कर तबादले रद्द करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्कूल प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान बिट्टू ने कहा कि यदि सोमवार तक तबादले रद्द नहीं किए गए तो स्कूल गेट पर ताला लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। वहीं सभा के प्रधान अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़