फतेहाबाद, 25 मार्च।
अपनी मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। धरने के पांचवें दिन बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन बलविन्द्र नैन ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी सभी जायज मांगों को स्वीकार किया, जिसके बाद यूनियन ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
धरने की अध्यक्षता प्रधान राजू राम शर्मा ने की और मंच संचालन सचिव मुकेश कड़वासरा ने किया। इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान औम प्रकाश मंत्री, उपाध्यक्ष बलवान सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष भगवान, सलाहकार सज्जन कुमार, कार्यालय सचिव राजकुमार सेन और चेयरमैन सीताराम सुथार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एक्सईएन बलविन्द्र नैन ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एचकेआरएन कर्मचारियों की वैरिफिकेशन, एलटीसी, एसीपी, मेडिकल क्लेम का भुगतान और बदले की भावना से किए गए कर्मचारियों के तबादलों को रद्द करने जैसी सभी मांगों को जायज मानते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। एक्सईएन द्वारा लिखित सहमति मिलने के बाद कर्मचारी नेताओं ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। नेताओं ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी और आंदोलन में दिखाई गई एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया।




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


