मुंबई, 05 नवंबर।
अभिनेता सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान की भूमिका को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट दृश्य में उनकी झलक दिखाई गई है, हालांकि चेहरा सामने नहीं आया। इसी बीच सनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें वह बेटे करण देओल के साथ अपने पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर नजर आ रहे हैं।
वीडियो में सनी ने फार्महाउस पर हो रही खेती की गतिविधियों को दिखाया है। वह और करण खेतों में फसल से जुड़े काम को गौर से देखते दिखाई देते हैं। वीडियो के साथ भावुक संगीत भी है। सनी ने इसके साथ लिखा, ‘आपकी याद आ रही है पापा।’ इस संदेश से पिता के प्रति उनका लगाव और उनकी कमी का एहसास झलकता है।
धर्मेंद्र का फार्महाउस मुंबई के नजदीक लोनावाला-खंडाला की पहाड़ियों में स्थित है। लगभग 100 एकड़ में फैली इस संपत्ति में हरियाली और ग्रामीण परिवेश है। धर्मेंद्र फिल्मी व्यस्तताओं से दूर यहां समय बिताते थे। फार्महाउस में खुला बैठने का बड़ा परिसर और गर्म पानी वाला स्विमिंग पूल भी है। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।











