फिल्म में तब्बू ‘महांति झांसी रानी’ की भूमिका निभा रही हैं। जारी वीडियो में वह अलग-अलग साड़ियों में गंभीर और दमदार अंदाज में नजर आती हैं। एक दृश्य में उनका किरदार अपने कार्यालय में शपथ लेते हुए दिखाई देता है। फिल्म के दृश्यों में रहस्य और गहरे माहौल की झलक भी मिलती है।
चर्चा है कि फिल्म में तब्बू का किरदार नकारात्मक हो सकता है, लेकिन निर्माताओं ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
रा कार्तिक के निर्देशन में बन रही ‘किंग 100’ में नागार्जुन और तब्बू के अलावा अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ भी प्रदर्शित होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल सकता है।












