Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सेलिब्रिटी गॉसिप
03 Nov, 2026

सलमान की बधाई पर शाहरुख का मजेदार जवाब, ‘किंग’ के गाने ने भी खींचा ध्यान

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर सलमान खान ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिसका अभिनेता ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया, वहीं उनकी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना भी रिलीज हुआ।

मुंबई, 3 नवंबर। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी। इनमें सलमान खान का संदेश और उस पर शाहरुख का मजेदार जवाब प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘किंग’ का नया गाना साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संदेश में शाहरुख के हमेशा जवान रहने की कामना की और उनकी फिल्म ‘किंग’ के लिए भी शुभेच्छा जताई।

सलमान की बधाई पर शाहरुख ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि सलमान ने उनसे कहा था कि बिना शर्ट के उनकी बॉडी अच्छी लगती है, इसलिए उन्होंने उसी बात को ध्यान में रखकर इतनी मेहनत की। शाहरुख ने सलमान के प्रति अपना प्यार भी जाहिर किया।

दोनों कलाकारों के बीच सोशल मीडिया पर हुई इस बातचीत ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा। शाहरुख के हंसी-मजाक से भरे जवाब को उनकी और सलमान की दोस्ती तथा आपसी अपनापन दर्शाने वाला माना जा रहा है।

‘किंग’ का पहला गाना भी हुआ जारी

जन्मदिन के अवसर पर शाहरुख की आगामी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ भी रिलीज किया गया। इस रोमांटिक गीत में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अरशद वारसी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़