Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
भारतीय सिनेमा
03 Nov, 2026

इमरान हाशमी की हॉरर फिल्म 'रूह' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में तीन भाषाओं में होगी रिलीज

इमरान हाशमी की म्यूजिकल हॉरर फिल्म 'रूह' का पहला मोशन पोस्टर जारी हो गया है, रहस्यमयी जंगल और डरावनी झलक से सजी यह फिल्म 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुंबई, 03 नवंबर।

अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं। उनकी नई म्यूजिकल हॉरर फिल्म 'रूह' का पहला मोशन पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इस साल जून में फिल्म की घोषणा की गई थी। इसका निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं। टिप्स फिल्म्स और विकेड फिल्म्स के संयुक्त निर्माण में बन रही इस रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म की कहानी मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखी है।

इमरान हाशमी इससे पहले 'राज 2' और 'एक थी डायन' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को डर का अनुभव करा चुके हैं। अब 'रूह' के जरिए वह एक बार फिर डरावनी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

फिल्म के जारी मोशन पोस्टर में एक रहस्यमयी और घना जंगल नजर आता है। इसी दौरान एक पेड़ के पीछे लंबे बालों के साथ इमरान हाशमी की डरावनी झलक दिखाई देती है। पोस्टर में बजने वाला रहस्यमयी संगीत भी भय और रोमांच का माहौल बनाता है।

निर्माताओं ने पोस्टर के साथ संदेश साझा किया है कि डर जितना गहरा होगा, संगीत उतना ही प्रभावशाली होगा। फिल्म की कहानी और इसमें अभिनय करने वाले अन्य कलाकारों के नाम अभी उजागर नहीं किए गए हैं।

हॉरर और संगीत के अनूठे मेल के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है। 'रूह' को वर्ष 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज तारीख और अन्य कलाकारों की जानकारी सामने आने का इंतजार है।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़