Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
क्रिकेट
04 Nov, 2026

महिला टी20 में प्रेमा रावत ने रचा इतिहास, 14 गेंदों में ठोका पचासा

प्रेमा रावत ने महिला टी20 क्रिकेट में 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया और उत्तराखंड को हैदराबाद पर 89 रन से जीत दिलाई।

नई दिल्ली, 04 नवंबर।

महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय खिलाड़ी प्रेमा रावत की उपलब्धि पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रेमा की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर उत्तराखंड के साथ पूरे देश को गर्व है।

24 वर्षीय प्रेमा ने दो नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के मुकाबले में केवल 14 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने पाकिस्तान की फातिमा सना का 15 गेंदों में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अपनी पारी में प्रेमा ने छह चौके और चार छक्के लगाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

महिम वर्मा ने प्रेमा को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम गेंदों में अर्धशतक बनाना और गेंद-बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करना उनकी प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र से निकलकर प्रेमा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करता रहा है।

वर्मा के अनुसार, उत्तराखंड प्रीमियर लीग में प्रेमा के प्रदर्शन से यह स्पष्ट हो गया था कि वह बड़े मंच पर खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रेमा भविष्य में भी नए रिकॉर्ड बनाएंगी और भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

प्रेमा की प्रतिभा को शुरुआती दौर में पहचानने और उसे निखारने में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अहम भूमिका रही है। संस्था ने उन्हें जरूरी सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। उत्तराखंड प्रीमियर लीग से मिले अनुभव ने भी उनके खेल को मजबूत किया।

प्रेमा अब तक भारत के लिए सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं और सात विकेट ले चुकी हैं। महिला प्रीमियर लीग में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलती हैं।

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में प्रेमा की नाबाद 50 रन की पारी की मदद से उत्तराखंड ने 20 ओवर में दो विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम आठ विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी। उत्तराखंड ने यह मुकाबला 89 रन से अपने नाम किया।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़