Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
क्रिकेट
02 Nov, 2026

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, चैपमैन और रचिन बाहर

भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोट के कारण बाहर हो गए हैं, टीम में कई बदलाव किए गए हैं।

नई दिल्ली, 2 नवंबर।

भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के अहम खिलाड़ी मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोटों के चलते पूरी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। दोनों खिलाड़ी उपचार और पुनर्वास से गुजर रहे हैं, लेकिन 4 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली सीरीज तक फिट नहीं हो सकेंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, चैपमैन को यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। हालिया एमआरआई जांच के बाद उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय और पुनर्वास की जरूरत बताई गई है। रचिन रवींद्र एक प्रचार कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान हादसे में दाएं कंधे की हड्डी खिसकने से चोटिल हुए थे। उन्हें भी मैदान पर पूरी क्षमता से लौटने के लिए अभी समय चाहिए।

मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि चैपमैन और रचिन टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं। चैपमैन वापसी के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन रचिन का कंधा अभी सीमित ओवरों के क्रिकेट में सहज क्षेत्ररक्षण के लिए तैयार नहीं है। इस महीने के अंत में टेस्ट सीरीज भी होनी है, इसलिए टीम उनकी फिटनेस को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहती।

विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट को शुरुआती तीन वनडे के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। उन्हें पहले अंतिम दो मैचों के लिए चुना गया था। हेनरी निकोल्स को भी पहले तीन मुकाबलों में मौका मिला है। ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट अंतिम दो मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे।

तेज गेंदबाज मैट फिशर को भी शुरुआती तीन वनडे के लिए चुना गया है। पहले उनका चयन अंतिम दो मुकाबलों के लिए हुआ था। दाएं पैर की जांघ की मांसपेशी में मामूली चोट के कारण पिछले तीन टी20 मैच नहीं खेल पाए मैट हेनरी 2 नवंबर को टीम के साथ जुड़ेंगे। उनकी उपलब्धता फिटनेस जांच के बाद तय होगी।

पहले तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।

अंतिम दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़