चंडीगढ़, 25 मार्च।
पंजाब किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस और कूपर कोनोली आधिकारिक रूप से मोहाली में टीम से जुड़े। दोनों खिलाड़ियों का आज सुबह टीम कैंप में जोरदार स्वागत किया गया।
न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंचते ही स्टोइनिस और कोनोली उत्साहित नजर आए। उनके शामिल होने से पंजाब किंग्स की टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा।
पिछले सीजन के उपविजेता पंजाब किंग्स ने पिछले हफ्तों में कड़ी ट्रेनिंग कर अपनी तैयारी पूरी की है। टीम 31 मार्च को घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी, जिसे लेकर टीम और फैंस में काफी उत्साह है।












