भोपाल, 30 अप्रैल।
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार रामलाल रौतेल ने गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसी क्रम में भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे ने आयोग में सदस्य पद की जिम्मेदारी संभाली। यह आयोग वर्ष 1995 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए गठित किया गया था।
रामलाल रौतेल पूर्व में भी दो बार आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे वर्ष 1990 से 2020 तक संगठन के विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे हैं। इसके साथ ही वे वर्ष 2003 और 2013 में अनुपपूर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक भी रह चुके हैं।
भगत सिंह नेताम को आयोग में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। वे बैहर, बालाघाट क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। वहीं मंगल सिंह धुर्वे वर्ष 2016 से 2018 तक बैतूल जिले से विधायक के रूप में कार्यरत रहे हैं।






.jpg)





