नई दिल्ली 29 अप्रैल।
पश्चिम बंगाल में जारी एग्जिट पोल के नतीजों में अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने भिन्न अनुमान जताए हैं, जिससे राज्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर तस्वीर उलझी हुई नजर आ रही है।
पीपुल्स पल्स के अनुमान के अनुसार टीएमसी को एक सौ सत्तह से एक सौ सत्तासी सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को पचानवे से एक सौ दस सीटों का अनुमान दिया गया है। वहीं मैट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा को एक सौ छियालिस से एक सौ इकसठ सीटें और टीएमसी को एक सौ पच्चीस से एक सौ चालीस सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
अन्य सर्वे में भी अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। प्रजा पोल के अनुसार भाजपा को एक सौ सत्तह सीटें और टीएमसी को लगभग एक सौ सीटें मिल सकती हैं। पी-मार्क के एग्जिट पोल में भाजपा को एक सौ पचास से एक सौ पचहत्तर सीटें और टीएमसी को एक सौ अठारह से एक सौ अड़तीस सीटें मिलने का अनुमान है। पोल डायरी के आंकड़ों में भी भाजपा को बढ़त दिखाई गई है।
असम के एग्जिट पोल में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। एक्सिस माय इंडिया के अनुसार एनडीए को अठासी से एक सौ सीटें और कांग्रेस को चौबीस से छत्तीस सीटें मिल सकती हैं। अन्य एजेंसियों के आंकड़ों में भी भाजपा गठबंधन को बहुमत के करीब बताया गया है।
केरल में वोट वाइब के एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया गया है। यहां यूडीएफ को सत्तर से अस्सी सीटें और सत्ताधारी एलडीएफ को अट्ठावन से अड़सठ सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
तमिलनाडु के एग्जिट पोल में भी विभिन्न दलों के बीच मुकाबला दिलचस्प बताया गया है। पीपुल्स पल्स के अनुसार डीएमके गठबंधन को एक सौ पच्चीस से एक सौ पैंतालीस सीटें और एआईएडीएमके गठबंधन को पैंसठ से अस्सी सीटें मिल सकती हैं। वहीं मैट्रिज के आंकड़ों में भी दोनों प्रमुख गठबंधनों के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान दिया गया है।










.jpg)
