नेपाल
29 Apr, 2026

नेपाली संसद की डिप्टी स्पीकर घर में बेहोश मिलीं, आईसीयू में भर्ती

नेपाली संसद की डिप्टी स्पीकर रूबी ठाकुर अपने आवास में बेहोश पाए जाने के बाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

काठमांडू, 29 अप्रैल

नेपाली संसद की डिप्टी स्पीकर रूबी ठाकुर अपने निवास पर बेहोशी की हालत में पाई गईं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

उन्हें काठमांडू के ग्वारको स्थित किस्ट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें आईसीयू में रखकर इलाज दिया जा रहा है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि उन्हें बुधवार सुबह बेहोशी की अवस्था में लाया गया था।

परिजनों के अनुसार, डिप्टी स्पीकर ठाकुर को बीती रात से तेज बुखार की शिकायत थी। सुबह जब वह शौच के लिए गईं, तभी वहीं पर अचानक बेहोश हो गईं। काफी समय तक बाहर न आने पर निजी सुरक्षा कर्मी ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला, जहां वह अचेत अवस्था में थीं।

अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार उनका शुगर स्तर अत्यधिक कम पाया गया, जिसके कारण वे बेहोश हो गईं। उनकी स्थिति की वास्तविक वजह जानने के लिए आगे भी चिकित्सकीय जांच जारी रखी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़