टॉप न्यूज़
29 Apr, 2026

गेहूं खरीदी केंद्रों का मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री मोहन यादव गेहूं खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच करेंगे, वहीं किसानों की सुविधा के लिए स्लॉट बुकिंग की अवधि बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है।

भोपाल 29 अप्रैल। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के किसी भी जिले में गेहूं खरीदी केंद्र का अचानक निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए वह हेलिकॉप्टर के माध्यम से किसी भी गांव या केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे तथा किसानों से सीधे संवाद कर यह जानेंगे कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।

इस संभावित दौरे को देखते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही सामने न आए।

मुख्यमंत्री के किसी भी जिले में औचक पहुंचने की जानकारी कलेक्टरों को प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी है। बैठक में कमिश्नरों, पुलिस अधीक्षकों और आईजी स्तर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि कहीं भी अनियमितता पाई गई तो मुख्यमंत्री की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, गेहूं खरीदी को लेकर किसानों की शिकायतों और असंतोष की खबरों के चलते राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी के तहत मुख्यमंत्री द्वारा खरीदी व्यवस्था को लेकर सप्ताह में छह दिन संचालन और स्लॉट बुकिंग की अवधि बढ़ाने जैसे कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं।

प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि सभी खरीदी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले।

साथ ही यह जानकारी भी दी गई है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी एवं स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब तेईस मई कर दिया गया है, जबकि पहले यह नौ मई तक निर्धारित थी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़