कोलकाता, 29 अप्रैल
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें सोशल मीडिया पर एक कथित फर्जी वीडियो साझा करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में दावा किया गया है कि इस वीडियो के जरिए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अजय पाल शर्मा की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
शिकायतकर्ता अभिषेक दुबे के अनुसार यह वीडियो संभवतः कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक की सहायता से तैयार किया गया है। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य गलत सूचना फैलाना और चुनावी माहौल को प्रभावित करना हो सकता है। साथ ही उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उक्त वीडियो को हटाने की भी मांग की है।
इस मामले में फिलहाल तृणमूल कांग्रेस या सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच प्रक्रिया को लेकर आगे की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।







.jpg)





