पश्चिम बंगाल
29 Apr, 2026

भवानीपुर में ममता बनर्जी का बूथ निरीक्षण, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

भवानीपुर में मतदान के दौरान ममता बनर्जी ने बूथों का निरीक्षण कर चुनाव आयोग पर पक्षपात और बाहरी पर्यवेक्षकों की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

कोलकाता, 29 अप्रैल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच आज भवानीपुर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं, जहां मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कई बूथों का निरीक्षण किया और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

ममता बनर्जी अपने कालीघाट स्थित आवास से निकलकर चेतला और पद्मपुकुर रोड क्षेत्र पहुंचीं, जहां उन्होंने अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की और मतदान व्यवस्था की जानकारी ली। बाद में उन्होंने चक्रबेड़िया क्षेत्र के एक बूथ का निरीक्षण भी किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने मतदान प्रक्रिया में बाहरी पर्यवेक्षकों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाहर से आए कुछ लोग मतदाताओं के बीच भय का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में बिना परामर्श के अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई पर्यवेक्षक राज्य के बाहर से भेजे गए हैं, जो उनके अनुसार किसी विशेष राजनीतिक दल के इशारे पर कार्य कर रहे हैं और न्यायालय के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। ममता ने यह भी दावा किया कि इस मामले में कोर्ट की अवमानना का नोटिस भेजा गया है, इसके बावजूद बाहरी पर्यवेक्षकों को राज्य में तैनात किया जा रहा है।

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग तृणमूल कांग्रेस के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी पर्यवेक्षक मतदाताओं के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बना रहे हैं।

वहीं विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के सुबह बूथ निरीक्षण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे दबाव में आकर सुबह ही मैदान में उतर आई हैं और ऐसे कदम सामान्य परिस्थितियों में नहीं उठाए जाते।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़