मध्य प्रदेश
06 Jun, 2026

अंडर-18 एशिया कप जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम की एशिया कप जीत और प्रज्ञानानंदा की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने बधाई देकर भविष्य उज्ज्वल बताया।

भोपाल, 06 जून ।

भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम ने जापान के काकामिगाहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी आज केवल हॉकी ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और वैश्विक खेल मंच पर देश की विजय पताका लगातार ऊंची हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीम भावना और असाधारण खेल कौशल का परिचय दिया, जो उनकी कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने विशेष रूप से आशीष तानी पूर्ति की हैट्रिक और कप्तान केतन कुशवाहा के निर्णायक गोल की सराहना करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह ऊर्जावान अंडर-18 टीम भविष्य में भारतीय सीनियर हॉकी टीम में स्थान बनाकर देश का नाम और रोशन करेगी।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर. प्रज्ञानानंदा को भी नॉर्वे शतरंज चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रज्ञानानंदा की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और वे इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिससे युवा शतरंज खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़