राजनीति
06 Jun, 2026

अन्नामलाई के नए अभियान को मिला बड़ा समर्थन, 10 लाख पंजीकरण का दावा

तमिलनाडु में के. अन्नामलाई के नए अभियान को लेकर 10 लाख पंजीकरण का दावा किया गया है, जबकि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने भी उनका समर्थन करने की घोषणा की है।

चेन्नई, 6 जून।

तमिलनाडु में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई द्वारा शुरू किए गए "इधु नम्मा इयक्कम" अभियान को लेकर बड़े जनसमर्थन का दावा किया गया है। अन्नामलाई के अनुसार अभियान की शुरुआत के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ी संख्या में लोगों ने इससे जुड़ने के लिए पंजीकरण कराया।

उन्होंने कहा कि अभियान शुरू होने के दस घंटे के भीतर करीब 10 लाख लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। अन्नामलाई ने इस पहल को जनआंदोलन बताते हुए कहा कि यह तमिलनाडु के भविष्य को लेकर लोगों की साझा सोच और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

अन्नामलाई ने बताया कि फिलहाल इस पहल को एक मजबूत संगठन के रूप में विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति के तहत इसे राजनीतिक दल के रूप में भी परिवर्तित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन को व्यापक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लगातार लोगों को जोड़ा जाएगा।

इसी बीच राजनीतिक हलकों में एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष करु नागराजन ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए अन्नामलाई के अभियान को समर्थन देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि अन्नामलाई ने हाल ही में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उनके नए अभियान को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं और आगामी दिनों में इसके प्रभाव पर सभी की नजरें टिकी हैं।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़