नागरिक समस्याएँ
16 Jun, 2026

कोहेफिजा के अस्पताल से 6 वर्षीय बालक लापता, अपहरण का मामला दर्ज

भोपाल के कोहेफिजा स्थित मल्टीकेयर अस्पताल से छह वर्षीय बालक के लापता होने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

भोपाल, 16 जून।

राजधानी के कोहेफिजा क्षेत्र स्थित मल्टीकेयर अस्पताल से छह वर्षीय बालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। बालक की पहचान अंश सोनी के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालक अस्पताल परिसर में मौजूद था, लेकिन कुछ समय बाद वह अचानक नजर नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल अस्पताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में पड़ताल शुरू कर दी।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि बच्चे के बारे में कोई अहम सुराग मिल सके।

बालक की तलाश के लिए आसपास के थानों को भी सतर्क किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और बच्चे को जल्द से जल्द खोजने के प्रयास लगातार जारी हैं।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़