भोपाल, 16 जून।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) ने प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश अब तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, उन्हें अतिरिक्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इससे अधिक संख्या में अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे।
प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों की सुविधा और प्रवेश प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवेदन की अंतिम तिथि में विस्तार किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।













