भोपाल, 02 जुलाई।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सोना सस्ता हुआ है, जहाँ कीमतों में 1,170 रुपये से 1,280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके उलट, चेन्नई में सोने के भाव में 520 रुपये से 570 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल आई है। वहीं, चांदी की चमक आज और बढ़ गई है और इसके भाव में 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की मजबूती देखी गई है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,40,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,29,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे महानगरों में 24 कैरेट सोना 1,40,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। भोपाल, अहमदाबाद, पटना जैसे शहरों में यह 1,40,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
जयपुर और लखनऊ में सोने की कीमतें दिल्ली के समान ही बनी हुई हैं। फिलहाल देश भर में 24 कैरेट सोना 1,40,770 से 1,44,560 रुपये के दायरे में है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कीमतों में आए इस बदलाव का सीधा असर खरीदारों पर पड़ रहा है। चांदी के दामों में आई तेजी ने भी सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ा दी है।
















