Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
चुनाव
15 Jul, 2026

एसआईआर की तारीखों में बदलाव, अगस्त तक घर-घर जाएंगे बीएलओ

चुनाव आयोग ने पंजाब, कर्नाटक और दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की समय-सीमा में बदलाव करते हुए बीएलओ के घर-घर संपर्क और मतदाता सूची जारी करने की नई तिथियां घोषित की हैं।

नई दिल्ली, 15 जुलाई।

चुनाव आयोग ने पंजाब, कर्नाटक और दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी तिथियों में बदलाव किया है। आयोग ने संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।

नए कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली और कर्नाटक में अब 08 अगस्त तक बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म वितरित करने और उन्हें एकत्र करने का कार्य करेंगे। पहले इसके लिए 30 जून तक की समय-सीमा तय थी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के पुनर्वर्गीकरण की प्रक्रिया भी 08 अगस्त तक पूरी की जाएगी।

आयोग के अनुसार, दिल्ली और कर्नाटक की मसौदा मतदाता सूची 17 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। इस पर 16 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 15 अक्टूबर तक सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को जारी होगी।

वहीं, पंजाब में बीएलओ अब 03 अगस्त तक घर-घर जाकर फॉर्म वितरण और संग्रहण का कार्य करेंगे। मतदान केंद्रों का पुनर्वर्गीकरण भी इसी तिथि तक पूरा किया जाएगा।

पंजाब की मसौदा मतदाता सूची 13 अगस्त को जारी की जाएगी। इस पर 12 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनके निस्तारण की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़