Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
चुनाव
25 Jul, 2026

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रचार अभियान तेज करते हुए नितिन नवीन, सम्राट चौधरी और ऋतुराज सिन्हा समेत वरिष्ठ नेताओं को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

पटना, 25 जुलाई।

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतार दिया है। नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे, जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा पहले से ही चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं।

पटना एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नितिन नवीन का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार की तैयारियों और रणनीति की समीक्षा की। बैठक में बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान, प्रचार की रफ्तार और मतदान तक की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार शाम छह बजे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मंदिरी नाला (गोलघर मंडल) में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और एनडीए सरकार की नीतियों को जनता के सामने रखेंगे। साथ ही मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा भी शनिवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कई जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात कर भाजपा और एनडीए सरकार की नीतियों तथा विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

उनके कार्यक्रमों में अन्नपूर्णा भवन में सार्वजनिक बैठक, रोटरी भवन में प्रबुद्धजन संवाद, गौतम नगर स्थित पल्स पैलेस में महिला संवाद कार्यक्रम, कच्ची तालाब क्षेत्र में जनसभा और मीठापुर में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक शामिल है।

भाजपा का मानना है कि वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय भागीदारी से चुनाव प्रचार को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही बांकीपुर उपचुनाव का प्रचार अभियान निर्णायक चरण में पहुंच गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़