Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
चुनाव
30 Jul, 2026

बांकीपुर उपचुनाव में 34.16 प्रतिशत मतदान, 3 अगस्त को मतगणना

422 मतदान केंद्रों पर वोटिंग के बाद 25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हुई।

पटना, 30 जुलाई।

बिहार की राजधानी पटना की हाई प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव में 34.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान के दौरान विवेकानंद मार्ग स्थित विकास रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल के बूथ नंबर 19 और 20 समेत चार केंद्रों पर भाजपा और जन सुराज के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति भी बनी।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव मैदान में उतरे 25 उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम में बंद हो गई है। प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता शामिल हैं।

प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को होगी, जिसके बाद परिणाम सामने आएंगे।

दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई, लेकिन मतदाताओं में अपेक्षित उत्साह नजर नहीं आया और मतदान की रफ्तार धीमी रही।

ललन सिंह बोले- प्रशांत किशोर के लिए कोई संभावना नहीं

बांकीपुर उपचुनाव में मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और मतदाताओं को इसमें उत्साह से भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी कारण वह वोट डालने के लिए दिल्ली से आए और मतदान के बाद वापस लौट गए।

उन्होंने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने बड़े दावे किए थे, लेकिन इस बार भी उनके लिए कोई संभावना नहीं है।

नीरज सिन्हा ने जताया समर्थन मिलने का दावा

भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने मतदान के बाद कहा कि माहौल शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाएं, बुजुर्ग और परिवार के लोग मतदान के लिए बाहर आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा- जीत शानदार होगी

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत शानदार होगी।

वहीं जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि जहां जन सुराज समर्थक मतदाता एकत्रित हो रहे हैं, वहां पुलिस परेशान कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है और भाजपा की हार तय है।

अशोक चौधरी बोले- राजग का मुकाबला नहीं

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और उनकी पत्नी नीता चौधरी ने भी मतदान किया। अशोक चौधरी ने कहा कि बांकीपुर में राजग का कोई मुकाबला नहीं है।

मतदान प्रतिशत की स्थिति

  • शाम 5 बजे तक — 33.57 प्रतिशत

  • दोपहर 3 बजे तक — 27.82 प्रतिशत

  • दोपहर 1 बजे तक — 20.01 प्रतिशत

  • सुबह 11 बजे तक — 1.50 प्रतिशत

  • सुबह 9 बजे तक — 4.61 प्रतिशत

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़