Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

चुनाव
30 Jul, 2026

मांजलपुर उपचुनाव में 12.30 बजे तक 14.27 प्रतिशत मतदान

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान मतदान जारी है और कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर आरोप लगाए हैं।

वडोदरा, 30 जुलाई।

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 12.30 बजे तक यहां 14.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह 7 से 10 बजे के बीच मतदान प्रतिशत 6.06 रहा, जो सुबह 11 बजे तक बढ़कर 14 प्रतिशत पहुंच गया। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे तक मतदान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मांजलपुर सीट पर कुल 62 मतदान केंद्रों के तहत 260 बूथ बनाए गए हैं। यहां 2.19 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें 1.11 लाख पुरुष और 1.07 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल और कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी के बीच है। मतदान के दौरान कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ऋत्विज जोशी ने आरोप लगाया कि मतदान के दिन भाजपा नेता पार्टी के गमछे पहनकर प्रचार कर रहे हैं, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि शिकायत और वीडियो उपलब्ध कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कांग्रेस नेताओं ने अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर से मुलाकात करने की कोशिश की। उनका आरोप है कि कलेक्टर ने उनकी बात सुने बिना वहां से चले गए। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी की।

ऋत्विज जोशी ने कहा कि किसी राष्ट्रीय दल की शिकायत को नजरअंदाज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही नहीं है और चुनाव आयोग को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मांजलपुर सीट पर 60.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस चुनाव में भाजपा के दिवंगत विधायक योगेश पटेल ने 1,20,133 वोट हासिल कर कांग्रेस उम्मीदवार को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था। मांजलपुर सीट को भाजपा का पारंपरिक गढ़ माना जाता है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-1-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़