Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
चुनाव
30 Jul, 2026

तीन राज्यों की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है, जिसमें बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी और नतीजे तीन अगस्त को घोषित किए जाएंगे।

नई दिल्ली, 30 जुलाई।

गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। तीनों राज्यों में सुबह सात बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीट शामिल हैं।

बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई थी। इस सीट को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत क्षेत्र माना जाता है। तीनों विधानसभा सीटों के परिणाम तीन अगस्त को घोषित किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सजा मिलने के बाद रिक्त हुई थी। अप्रैल में उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। वहीं गुजरात की मंजलपुर सीट पूर्व मंत्री और भाजपा के आठ बार विधायक रहे योगेश पटेल के निधन के कारण खाली हुई है।

दतिया सीट पर भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बीच मुकाबला है। बांकीपुर में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है, जहां जनसुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता भी चुनावी मैदान में हैं।

गुजरात की मंजलपुर सीट से भाजपा ने सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस ने भीखाभाई रबारी को टिकट दिया है। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़