नई दिल्ली, 3 अगस्त।
बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा उपचुनाव सीटों के लिए मतों की गणना शुरू हो गई है। इन राज्यों की बांकीपुर, मंजलपुर और दतिया विधानसभा सीटों पर पिछले महीने की 30 तारीख को मतदान कराया गया था।
मतगणना की प्रक्रिया की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से की गई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में दर्ज मतों की गणना की जा रही है। तीनों राज्यों में मतगणना शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट की मतगणना शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में हो रही है। इसके लिए कुल 20 मतगणना टेबल स्थापित की गई हैं।














