Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

चुनाव
03 Aug, 2026

दतिया उपचुनाव के आठवें राउंड बाद कांग्रेस 6,583 मतों से आगे

दतिया विधानसभा उपचुनाव की आठवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 6,583 मतों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।

दतिया, 03 अगस्त।

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी रही। आठवें राउंड की गिनती पूरी होने तक कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 6,583 मतों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। अब तक 15 में से आठ चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है और 160 मतदान केंद्रों की गणना संपन्न हो गई है।

आठवें राउंड में घनश्याम सिंह को 6,828, भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 3,540 और आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार को 1,303 मत मिले। कुल मतों की बात करें तो कांग्रेस उम्मीदवार को 38,264, भाजपा प्रत्याशी को 31,681 और आजाद समाज पार्टी को 11,754 मत प्राप्त हुए हैं। इस चरण के बाद कांग्रेस की बढ़त 6,583 वोट हो गई है। अब सात चरणों की मतगणना शेष है।

सुबह आठ बजे शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना शुरू हुई थी। पहले चरण में भाजपा उम्मीदवार ने 4,441 मत हासिल कर कांग्रेस के 3,532 मतों के मुकाबले 909 वोटों की बढ़त बनाई थी। इसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में कांग्रेस उम्मीदवार ने लगातार बढ़त बनाते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया और चार चरण पूरे होने तक 833 मतों से आगे निकल गए।

पांचवें चरण में भाजपा को 4,282 और कांग्रेस को 3,757 मत मिले, जिससे कांग्रेस की बढ़त घटकर 308 वोट रह गई। इसके बाद छठे चरण में घनश्याम सिंह को 4,809 और आशुतोष तिवारी को 3,331 मत मिले। सातवें चरण में कांग्रेस उम्मीदवार को 5,580, भाजपा को 4,071 और आजाद समाज पार्टी को 660 मत मिले। सातवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 3,295 मतों तक पहुंच गई थी।

मतगणना के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दावा किया कि दतिया में कांग्रेस की जीत तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिस नेता का टिकट कटा, उन्होंने भी कांग्रेस को समर्थन दिलाने में मदद की। उनके अनुसार जनता के गुस्से का लाभ कांग्रेस को मिल रहा है और यह उपचुनाव 2028 के विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं में सरकार के प्रति नाराजगी है और कांग्रेस पूरी सरकारी मशीनरी के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी।

उमंग सिंघार ने कांग्रेस से निष्कासित राजेंद्र भारती पर कार्रवाई को पार्टी का आंतरिक निर्णय बताया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे संगठन का सामूहिक प्रयास है, जिसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है।

दतिया विधानसभा क्षेत्र में इस बार 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतगणना कुल 15 चरणों में पूरी होगी। इसके लिए 21 टेबल लगाई गई हैं और करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना केंद्र पर केवल अधिकृत पासधारकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। बिगड़ा कार्य बनेगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़