Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
31 Aug, 2026

शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े एक और संदिग्ध की गिरफ्तारी, असम में कुल पांच पकड़े गए

असम एसटीएफ ने कामरूप के गौरीपुर से मृगेन सालोई को गिरफ्तार कर शहजाद भट्टी नेटवर्क मामले में गिरफ्तारियों की संख्या पांच कर दी है।

गुवाहाटी, 31 अगस्त।

असम स्पेशल टास्क फोर्स ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क से कथित संबंधों की जांच के दौरान एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। कामरूप जिले के चांगसारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर से हुई इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 31 वर्षीय मृगेन सालोई के रूप में हुई है। एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज समेत कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर जब्त की गई है।

इस मामले में इससे पहले असम के धुबड़ी, चिरांग, बरपेटा और हैलाकांदी जिलों से भी गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। ताजा गिरफ्तारी को जांच में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

नलबाड़ी जिले के बेलसर निवासी मृगेन सालोई पिछले करीब एक वर्ष से चांगसारी में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। एसटीएफ ने उसे गौरीपुर स्थित उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया है कि मृगेन सालोई पाकिस्तान में मौजूद कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में था, जिनके शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। असम एसटीएफ इस नेटवर्क और उससे जुड़े संदिग्ध लोगों के खिलाफ लगातार जांच और कार्रवाई कर रही है। यह अभियान चरमपंथी और देश-विरोधी गतिविधियों से जुड़े कथित नेटवर्क की पड़ताल का हिस्सा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़