Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
01 Sep, 2026

मद्रास रेजिमेंट के सुरक्षित स्टोर से 12 हथियार गायब, टूटा मिला ताला

हैदराबाद के बोल्लारम स्थित मद्रास रेजिमेंट परिसर के प्रतिबंधित स्टोर रूम से 12 सर्विस हथियार गायब मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

हैदराबाद, 01 सितंबर।

बोल्लारम छावनी क्षेत्र स्थित मद्रास रेजिमेंट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का मामला सामने आया है। परिसर के एक सुरक्षित स्टोर रूम से कई सर्विस हथियार गायब पाए गए हैं। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान सेना के जवानों को स्टोर रूम का ताला और दरवाजा टूटा मिला, जिसके बाद सोमवार को बोल्लारम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामला रक्षा प्रतिष्ठान से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने जांच से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां गोपनीय रखी हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में हथियारों तक पहुंच कैसे संभव हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गायब हथियारों में चार एके-47 राइफलें, छह पिस्तौल, एक इंसास राइफल और गोला-बारूद शामिल है। कुल 12 हथियारों के गायब होने की बात सामने आई है, हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी इस संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

बताया गया है कि ये हथियार मद्रास रेजिमेंट परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्र में सुरक्षित रखे गए थे, जहां केवल अधिकृत कर्मियों को प्रवेश की अनुमति होती है। ऐसे में संदिग्धों के स्टोर रूम तक पहुंचने और वहां से हथियार निकालने की परिस्थितियां जांच का प्रमुख विषय बनी हुई हैं। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़